रायपुर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा-रामकुंड में जमीन अधिग्रहिण कर विशेष वर्ग को पहुंचा रहे फायदा, बीजेपी पार्षद बोले-अफवाहों की राजनीति ना करें

रायपुर के शहीद चूडामणि वार्ड के रामकुंड में स्थानीय लोगों ने शीतला माता मंदिर के पास सुलभ शौचालय तोड़कर बनाए जा रहे पार्किंग का विरोध किया। कांग्रेस भी स्थानीय लोगों के समर्थन में उतर आई। शनिवार को बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों के साथ रामकुंड के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि, जमीन अधिग्रहण कर विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसलिए रामकुंड के पास कोई भी तोड़ फोड़ मंजूर नहीं है। अफवाहों की राजनीति ना करें शहीद चुड़ामणि वार्ड के पार्षद और MIC मेंबर दीपक जायसवाल ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि, अफवाहों की राजनीति नहीं करनी चाहिए। लोगों को गुमराह कर प्रदर्शन किया जा रह है। रामकुंड में ना शीतला मंदिर को हटाया जा रहा ना वहां बने सुलभ शौचालय को हटाया जाएगा। रामकुंड में तालाब के पास कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। वहां असमाजिक लोगों का जमावड़ा रहता था। आए दिन नशे करने वालों का मजमा रहता था। वहां पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग करने नहीं जा पाती थी। इसलिए अवैध कब्जों को हटाकर वहां बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है, ताकि पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग के लिए जा पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *