2 साल से फरार शराब तस्कर पकड़ाया:MP से छत्तीसगढ़ में खपा रहा था शराब, 43 लाख से अधिक की शराब हुई थी जब्त

दुर्ग जिले में पुलिस ने दो साल से फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उस पर मध्य प्रदेश की शराब तस्करी कर छत्तीसगढ़ में खपाने के आरोप है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला धमधा थाना इलाके का है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, मामला 11 जनवरी 2023 का है। ट्रक CG 07 DW 3630, सफारी कार CG 07 AD 7300 और कार CG 07 WF 2516 में मध्य प्रदेश से शराब भरकर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। उन्हें इसकी मुखबिर से जानकारी मिली। एमपी से छग में खपाई जा रही थी शराब इसके बाद पुलिस ने अपनी टीम को अलर्ट किया। उन्हें पता चला कि, तीनों गाड़ियां मध्य प्रदेश की तरफ से अवैध शराब लेकर साल्हेवारा गंडई मेन रोड होते हुए धमधा की ओर आ रही हैं। धमधा पुलिस और क्राइम की टीम ने नाकाबंदी कर तीनों गाड़ियों को रोका। जब तीनों गाड़ियों की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर 530 कार्टून शराब पाई गई। हर कार्टून में 50-50 पौव्वा अंग्रेजी गोवा शराब सील बंद हालत में मिली। इस तरह पुलिस ने 4770 बल्क लीटर शराब जब्त किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि सफारी चला रहे आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह (28) निवासी क्वार्टर नंबर 33 सेक्टर 2 भिलाई गाड़ी लेकर फरार हो गया। अब दो साल बाद 23 मई 2025 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 43 लाख से अधिक की शराब हुई थी जब्त पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब में एक पौवा की कीमत 107 रुपए थी। इस तरह कुल 28 लाख 35 हजार 500 रुपए की शराब ट्रक से, 15 लाख रुपए कीमत की शराब सफारी और 53 हजार 500 रुपए कीमत की शराब कार समेत कुल 43 लाख 35 हजार 500 रुपए की शराब जब्त की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *