राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर के पौधे बेकाबू:फरसगांव में सड़क पर लटक रहे पेड़, वाहन चालकों को परेशानी, दुर्घटना का खतरा

फरसगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए गए पेड़-पौधे अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। डिवाइडर पर लगाए गए सुगंधित पौधे देखरेख के अभाव में इतने घने और ऊंचे हो गए हैं कि सड़क के दोनों ओर देखना मुश्किल हो गया है। पौधे डिवाइडर से बाहर निकलकर सड़क पर लटक रहे हैं। इससे वाहन चालकों की विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। कई राहगीरों को चोटें भी लग चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। अचानक सामने आती डालियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगरवासियों ने नगर पंचायत से पौधों की कटाई-छंटाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नगर पंचायत फरसगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया ने कहा कि पौधों की नियमित सिंचाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कटाई-छंटाई का काम शुरू करवाया जाएगा। इससे नागरिकों को होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *