बोर्ड परीक्षा में 30% से कम रिजल्ट:सूरजपुर में 5 स्कूलों के प्रिंसिपल की वेतन वृद्धि रोकी, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

सूरजपुर में बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। जिले के हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट आने पर पांच प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई भैयाथान ब्लॉक के दो प्राचार्यों पर की है। इसके अलावा प्रेमनगर, रामानुजनगर और प्रतापपुर ब्लॉक के एक-एक प्राचार्य भी इस कार्रवाई में शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा परिणामों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। इन प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी विभाग ने पहले इन प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्राचार्यों का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनकी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया गया। स्थानीय अभिभावकों और शिक्षाविदों ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने स्कूलों में संसाधनों और शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग भी रखी है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार यह कार्रवाई स्कूलों का शैक्षणिक स्तर सुधारने और प्राचार्यों की जवाबदेही तय करने के लिए की गई है। भविष्य में भी खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *