शहडोल के अमलाई में हनुमान मंदिर में चोरी:चोर ताला तोड़कर पीतल का घंटा और पूजा सामग्री लेकर हुए फरार

अमलाई थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा रोड स्थित डोंगरिया में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के घंटे समेत पूजा सामग्री चोरी कर फरार हो गए। यह घटना तब सामने आई जब पुजारी राजमणि त्रिपाठी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। अमलाई थाना प्रभारी ने बताया, चोरों की तलाश के लिए पूछताछ जारी घटना के बाद पुजारी की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में सुरक्षा के उपाय के तौर पर सीसीटीवी कैमरे या अन्य कोई सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे। जिसके चलते अब आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। चोरों ने पहले मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और फिर मंदिर में लगे बड़े पीतल के घंटे और अन्य पूजा सामग्री चोरी की। अमलाई पुलिस आदतन अपराधियों से भी पूछताछ करेगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *