बाइक से शहर में घूमे सीएसपी व टीआई:बेवजह रात में घूमने वालों को रोका, सड़कों पर खड़े युवाओं को दी हिदायत

रतलाम शहर में बेवजह घूमने व सड़कों पर खड़े रहने वालों युवाओं को लेकर रतलाम पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। सोमवार देर रात रतलाम पुलिस के अधिकारी अलग-अलग बाइक से शहर में घूमे। सड़कों व चौराहों पर खड़े युवाओं की तलाशी ली। देर रात तक बिना कारण सड़कों पर नहीं आने की हिदायत दी। 20 से अधिक बाइक पर एक साथ निकले
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के साथ शहर के चारों थानों के टीआई समेत पुलिसकर्मी 20 से अधिक बाइक पर एक साथ निकले। अचानक पुलिस को एक साथ अलग-अलग बाइक पर देख हर कोई सोचना लगा कि आखिर क्या हुआ। शहर के अलग-अलग चौराहों पर एक साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। युवाओं को खड़े देख कारण पूछा। सबकी तलाशी ली। किसी ने चाय पीने आने की बात किसी ने कहां काम से आने को कहा, तब पुलिस अधिकारियों ने बेवजह रात में घूमने से मना कर चौराहों से युवाओं को रवाना किया। समझाइश दी कि दोबारा मत दिखना नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। राह चलते बाइक सवारों को भी रोक कर तलाशी ली गई। जेल वाहन में बैठाकर लाए थे थाने बता दें कि एसपी अमित कुमार व एएसपी राकेश खाखा द्वारा लगातार शहर समेत जिले में वॉचिंग की जा रही है। इन्हीं के निर्देशन में पुलिस अधिकारी लगातार नए प्रयोग कर सुरक्षा व्यवस्था बना रहे है। पिछले दिन पुलिस जेल वाहन लेकर सड़क पर निकली थी। चाय की दुकानों व चौराहों पर खड़े युवाओं को वाहन में बैठाकर थाने लाकर समझाइश भी दी थी। इसके अलावा नशा कर वाहन चलाने वालों को भी सड़क पर सफेद लाइन बनवाकर चलाया था। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *