रायपुर में नशीली टैबलेट बेचते ओडिसा के युवक गिरफ्तार:आरोपी चलाता है मेडिकल दुकान, नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन

रायपुर में नशीली टैबलेट बेचते उड़ीसा के युवक गिरफ्तार हुए हैं। एक आरोपी की मेडिकल शॉप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन लिया है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपियों के पास से करीब 2000 नग नशीली दवाई भी जब्त की गई है। देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पारस नगर स्थित ओव्हरब्रीज के पास आरोपी सोनू उर्फ संजय सूर्यवंशी राजपूत को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 152 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने ओडिसा के दो युवकों का नाम उगला। जिसके बाद पुलिस ने कालाहांडी उड़ीसा निवासी वासुदेव पांडे को गिरफ्तार किया। उसने केसिंगा उडीसा निवासी कृष्णा मेडिकल दुकान के संचालक पूर्ण चंद्र साहू से दवाई खरीदना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से करीब 2000 नग टेबलेट जब्त की है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *