गुरदासपुर के युवक की कनाडा में मौत:एक महीने बाद शव गांव पहुंचा, डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर गया था

गुरदासपुर के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह करीब डेढ़ साल पहले दो साल के स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। मृतक की पहचान जोड़ा छतरां गांव के 20 वर्षीय भगतबीर सिंह के तौर हुई है। 21 अप्रैल को काम पर जाते समय उसका सड़क हादसा हुआ। छह दिन के इलाज के बाद 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। एक महीने बाद उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। भगतबीर दिसंबर में अपनी पढ़ाई पूरी करने वाला था। वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। भगतबीर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता जल आपूर्ति विभाग में काम करते थे। 2017 में उनकी मौत हो गई थी। अब परिवार में केवल उसकी मां और एक बहन हैं। परिवार ने मांग की है कि भगतबीर की बहन को उसके पिता के स्थान पर नौकरी दी जाए। भगतबीर परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। परिवार को अब जीवनयापन की चिंता सता रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *