झारखंड शिक्षा परियोजना भवन में हुए चोरी का खुलासा:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

झारखंड के गुमला में शिक्षा परियोजना भवन से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशफाक खान उर्फ गुड्डू और सुमित कुमार के रूप में हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलको की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भवन का ताला तोड़कर सीसीटीवी और दो मॉनिटर चुराने की बात स्वीकार की। चोरी का सामान अशफाक खान के घर से बरामद किया गया। भागते दिखे थे दो संदिग्ध एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि 24 मई को रात 7:30 बजे पुलिस टीम ने बाजार गुमला में दो संदिग्ध युवकों को भागते हुए देखा। सशस्त्र बल की मदद से दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना कबूल कर ली। छापामारी दल में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ठाकुर, सुनील कुमार, स्वर्ण सुदीप टोप्पो और समीर अंसारी शामिल थे। अशफाक खान पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जबकि सुमित कुमार का यह पहला अपराध है। दोनों आरोपियों को गुमला जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *