फतेहगढ़ साहिब में दोस्त ने नहर में धक्का दिया:युवक की डूबकर मौत, नहाने के दौरान झगड़े हुआ, आरोपी गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब में दोस्त ने युवक को नहर में धक्का दे दिया, जिससे युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बधोछी कलां गांव के मनजोत गिर के रूप में हुई है। मनजोत सरहिंद में एक मोटर मैकेनिक की दुकान पर काम सीख रहा था। शनिवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका दोस्त विकास से किसी बात पर झगड़ा हो गया। विकास ने गुस्से में आकर मनजोत को नहर में धक्का दे दिया। मनजोत को तैरना नहीं आता था और वह डूब गया। स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद मनजोत का शव नहर से निकाला गया। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि आज आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *