फाजिल्का के अरनीवाला शेख सुभान में पानी की टूटी का कनेक्शन बंद करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान तीन लोग जख्मी हुए हैं l घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी देते हुए गौरव कुमार ने बताया कि उनकी गली में पानी की टूटी लगी हुई है l जिसे पड़ोस में रहने वाले शख्स द्वारा उसका कनेक्शन काट दिया गया l वह अपने पिता सहित उनके साथ बातचीत करने के लिए गया l जिसपर टूटी का कनेक्शन जोड़ने की बात हुई l कनेक्शन जोड़ने पर लोहे की रॉड से मारपीट अगले दिन जब वह टूटी का कनेक्शन जोड़ रहे थे तो उनका आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पिता के साथ झगड़ा शुरू कर दिया l पता चलने पर जब वह अपने दुकान के कर्मचारी सहित मौके पर पहुंचा तो उनके साथ भी लोहे की रॉड से मारपीट करने के आरोप लगे है l पुलिस में दी शिकायत झगड़े के दौरान वह तीन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l जहां उनका इलाज किया जा रहा है l वहीं उनके द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई है। थाना अरणीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि मामले में एमएलआर मिलने के बाद जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी l


