मानसा में बारिश के बाद जलभराव:DC ऑफिस के सामने किसानों ने कागज की नाव चलाई, बोले- नरक में जीने को मजबूर

मानसा में बीती रात हुई बारिश ने जिला प्रशासन और सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। तिकोनी चौक में बरसात और सीवरेज का पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीकेयू एकता डकोदा के नेता महिंदर सिंह, मनजीत सिंह और अमृतपाल सिंह ने डीसी ऑफिस के सामने जमा पानी में नाव चलाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के सभी वादे खोखले साबित हो रहे हैं। विधायक और जिला प्रशासन करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का दावा करते हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा है। शहर की कई गलियों और चौकों में सीवरेज और बरसात का पानी जमा होने से वाहन खराब हो रहे हैं। अस्पताल जाने वाले मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसा की गलियों में लगातार सीवरेज का गंदा पानी खड़ा रहता है। लोग नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *