मोगा में विवाहिता की मौत:परिजन बोले-ससुराल वालों ने गला घोंट कर मारा, पति दुबई में, 3 पर केस दर्ज

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार संदीप कौर की शादी 8 अप्रैल 2023 को जगसीर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही जगसीर सिंह दुबई चला गया था। वह वहां से पत्नी को खर्च भेजता था। इसी खर्च को लेकर संदीप कौर का अपने ससुराल वालों और जेठ-जेठानी से विवाद चल रहा था। गले पर बिजली की तारों के निशान शुक्रवार को ससुराल पक्ष ने मायके वालों को सूचित किया कि संदीप कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने देखा कि उसके गले पर बिजली की तारों के निशान थे। इस पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। भाई की शिकायत पर मामला दर्ज जांच अधिकारी गुरतेज सिंह ने बताया कि मृतका के भाई तजिंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। थाना अजीतवाल में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी निर्मल सिंह, उसकी पत्नी हरमन कौर और रुपिंदर सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *