अबोहर में नहर से मिला बुजुर्ग का शव:14 मई से लापता थे, कोटकपूरा के रहने वाले

अबोहर के गांव भागसर और रामपुरा के बीच स्थित लंबी माइनर से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। नर सेवा समिति के सेवादारों और थाना बहाववाला पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान कोटकपूरा निवासी 85 वर्षीय करतार सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि करतार सिंह 14 मई से घर से लापता थे। उन्होंने कोटकपूरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को थाना बहाववाला से शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। करतार सिंह अविवाहित थे और अपने भतीजों के साथ रहते थे। उनकी उम्र के कारण वह घर से निकल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *