फाजिल्का में जलालाबाद के गांव रंगीला में रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। लोगों ने विधायक गोल्डी कंबोज को शिकायत की गई कि गांव में पूरी बिजली न मिलने के चलते गांव के लोगों के घरों में एसी नहीं चलते l लोगों ने लड्डू बांट और अरदास कर नए ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई की शुरुआत की। जानकारी देते हुए गांव के रहने वाले लेखराज और सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव में बिजली सप्लाई पूरी नहीं हो रही थी l जिस वजह से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था l एसी तो क्या पंखे भी धीरे चलते थे और बढ़ रही गर्मी के चलते लोग काफी परेशान थे। उनके द्वारा सरपंच के जरिए विधायक तक शिकायत की तो अब उनके गांव को नया ट्रांसफार्मर दे दिया गया है। 10 दिन के भीतर लगा नया ट्रांसफार्मर वही सरपंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में पहले एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है l जिस वजह से पिछले लंबे समय से बिजली की सप्लाई की कमी के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था l उनके द्वारा विधायक के साथ बात की गई तो गोल्डी कंबोज की हिदायतों पर 10 दिन के भीतर ही नया ट्रांसफार्मर उनके गांव में लगवा दिया गया है। शुरुआत से पहले गुरु साहब की अरदास जिसकी शुरुआत से पहले गुरु साहब की अरदास की गई है l और लड्डू बात इस खुशी को व्यक्त करते हुए ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई छोड़ दी गई है l उन्होंने कहा कि अब गांव के लोगों के घरों में एसी पंखे सब चलेंगे l किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी l


