मानसा में रजबाहा टूटा:आंधी के कारण पेड़ गिरा, धान की पनीरी और सब्जियों में भरा पानी

मानसा में आज रजबाहा टूट गया। देर रात आई आंधी के कारण पेड़ गिरने से रजबाहा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे धान की पनीरी, मूंग और अन्य सब्जियों की फसलों में पानी भर गया। घटना रामनगर भठल गांव की है। किसान किशन पाल सिंह, सुखविंदर सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि रजबाहे में आई दरार से खेतों में पानी भर गया है। उन्होंने रजबाहे की तत्काल मरम्मत की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द दरार को बंद किया जाए ताकि और नुकसान से बचा जा सके। नहर विभाग के एसडीओ गुरजीत सिंह ने स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आंधी के कारण पेड़ गिरने से रजबाहा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी का प्रवाह रोक दिया गया है। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही दरार की मरम्मत कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *