लुधियाना में महिला को 11.60 लाख में घर बेचकर मुकरे:दंपती ने ताला तोड़कर कैश और सामान छुपाया, रजिस्ट्री कराने से मना किया

लुधियाना में आज एक दंपती और उनके दो साथियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पूनम रानी नाम की महिला ने 11.60 लाख रुपए में घर खरीदने का सौदा किया था। उन्होंने बयाने में 10.60 लाख रुपए दे दिए थे। आरोपी दंपती रणजीत कौर और जतिंदरपाल सिंह ने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए यह घर बेचा था। उन्होंने शुरुआत में पूनम को एक कमरे का कब्जा दे दिया। पूनम ने वहां अपना सामान आदि रख दिया था। कुछ दिन बाद जब वह कमरे में गई, तो आरोपियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। आरोपियों ने कमरे का ताला तोड़कर पूनम का सामान, नगदी और मोबाइल फोन गायब कर दिया। घटना मुल्लापुर की है। पीड़िता के अनुसार 25 हजार की नगदी थी। आरोपियों ने कमरे में ताला भी अपना लगा रखा था। पीड़िता की शिकायत पर थाना दाखा पुलिस ने रणजीत कौर, जतिंदरपाल सिंह, बलजीत सिंह और राजवंत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार, आरोपियों ने पहले राजीनामा कर पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने न तो पैसे लौटाए और न ही रजिस्ट्री करवाई। बेटे के विदेश जाने के बाद वे सौदे से मुकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *