मंदिर के आसपास कब्जा हटेगा दावा-आपत्ति 9 जून तक मंगवाए

मनेंद्रगढ़|राजस्व निरीक्षक मनेंद्रगढ़ (शहरी) ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर मंदिर के पास से कब्जा हटाने के संबंध में सूचना जारी की है। इसमें बताया है कि मनेंद्रगढ़ स्थित नजूल भू-खण्ड क्रमांक 13/38 क्षेत्रफल 151819 वर्गफुट भूमि जो कि नगर मनेंद्रगढ़ के नजूल संधारण खसरा वर्ष 2025-26 में शासकीय भूमि नजूल दर्ज है, के अंशभाग कुल 4004.50 वर्गफीट पर साई मंदिर निर्मित है, की जांच कर अग्रिम कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है। उक्त कब्जा हटाने के संबंध में 9 जून तक दावा-आपत्ति पेश की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *