कपूरथला में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:देसी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस को देख घबराया

कपूरथला पुलिस की सीआईए टीम ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जालंधर के मोहल्ला अकलपुर मल्सियां निवासी पवन कुमार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के मुताबिक, एएसआई गुरदेव सिंह की टीम गांव तलवंडी महिमा के सरकारी स्कूल के पास मौजूद थी। मुखबिर से सूचना मिली कि पवन कुमार अवैध रिवाल्वर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में काला संघिया की तरफ से आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काला संघिया रोड पर गश्त की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर का देसी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से अवैध हथियारों के सोर्स और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *