संगरूर में पंजाब कैबिनेट का पुतला फूंका:शिक्षकों ने किया हाईवे जाम, वेतन बढ़ोतरी और नौकरी की गारंटी की मांग

पंजाब के संगरूर में आदर्श स्कूल के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को आदर्श स्कूल टीचिंग नॉन टीचिंग मुलाजिम यूनियन के सदस्यों ने महावीर चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दी। कर्मचारी नेता जसवीर सिंह ने बताया कि सरकार ने उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले सभी को स्थायी नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन अब उनकी नौकरी खतरे में है। स्कूलों को सुधारने की बजाय बंद करने का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार आदर्श स्कूलों को सुधारने की बजाय उन्हें बंद करने की तैयारी कर रही है। शिक्षा क्रांति के नाम पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इन स्कूलों में 15-20 साल से काम कर रहे शिक्षकों को अब नौकरी से निकाले जाने का डर सता रहा है। प्रदर्शनकारी पहले बनासर में इकट्ठे हुए। फिर बाजार होते हुए महावीर चौक तक रोष मार्च निकाला। वहां धरना देकर पंजाब कैबिनेट का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *