उलगोड़ा में 111 किशोरियों का किया गया टीकाकरण

बोकारो | रोटरी क्लब ऑफ बोकारो ने आशा की किरण प्ले स्कूल उलगोड़ा में चौथा स्वास्थ्य शिविर में नारी स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर किया। शिविर में कुल 111 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एनपीवी वैक्सीन की पहली डोज दी गई। विदित हो कि एक एनपीवी टीके की कीमत निजी दवाखाना में 1200-2000 रुपए है। यह टीका रोटरी किशोरियों को मुफ़्त उपलब्ध करा रही है। इस शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि यह शिविर केवल वैक्सीनेशन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि एक दीर्घकालिक सोच का हिस्सा है। जिसके माध्यम से समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्ग की बेटियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में प्रभावशाली काम किया जा रहा है। शिविर के संचालन में रोटेरियन डॉ. एससी मुंशी के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने निष्ठा और दक्षता का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *