चंदनकियारी| चंदनकियारी ओझा टोला निवासी तारा शंकर झा की बाइक उनके दरवाजे से चोरी हो गई। इस संबंध में उन्होंने थाना में आवेदन देकर बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। तारा शंकर ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर जेएच09 इस 6484 बाइक खड़ी कर घर में थे। कुछ देर बाद घर से बाहर निकले, तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।


