सिटी रिपोर्टर|बोकारो मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में ऑल इंडिया माइनॉरिटी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का आगमन होने जा रहा है। इसमें प्रतापगढ़ी इटकी में होने वाले जय हिन्द सभा को संबंधित करेंगे, इसी की तैयारी को लेकर रविवार को शाम बोकारो के सर्किट हाउस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक हुई। जिसमें बोकारो से हजारों की तादाद में इटकी में आयोजित जय हिन्द सभा में जाने की अपील की गई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी और प्रदेश प्रभारी जेएन गाला के निर्देशानुसार यह बैठक हुई। इसमें हर एक पदाधिकारी से जय हिन्द सभा के सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। मौके पर झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि झारखंड की बिरसा मुंडा धरती पर जय हिंद सभा एक ऐतिहासिक सभा होगी। इसमें पूरे प्रदेश से लोग भाग लेने जा रहे हैं। बोकारो से भी हजारों कार्यकर्ता रांची के इटकी जाएंगे। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार संतोष सिंह, प्रदेश महासचिव शराफत अंसारी, मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष हाजी शम्स तबरेज आदि मौजूद थे।


