भास्कर न्यूज | राजनगर आज शुभ मुहूर्त में सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख कर पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा करेंगी। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों में वट वृक्ष (बरगद पेड़) के नीचे वट सावित्री की पूजा की जाती है। वट सावित्री पूजा को लेकर राजनगर के दुकानों में पूजा के पूर्व संध्या पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। नारियल, केला, लड्डू, बताशा, कलावा, धागा, रक्षा सूत, बांस का फंखा, पान का पत्ता, श्रृंगार का सामान लाल चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल, अलता, कंघी, मेहंदी, लाल रंग की साड़ी आदि पूजा सामग्री खरीदते दिखीं। दुकानदार उत्तम मोदक ने बताया कि वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष रुप से पूजन सामग्री स्टॉक मंगाया है। ताकि पूजा सामग्री न घटे। दिनों दिन वृहत रूप से क्षेत्र में वट सावित्री की पूजा हो रही है।


