सिटी रिपोर्टर|बोकारो झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक चास प्रखंड के सतनपुर पंचायत स्थित संथालडीह में प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. रतन लाल मांझी ने कहा कि झारखंड में पहले सरना कोड लागू होने के बाद जातिगत जनगणना करने की मांग को लेकर झामुमो डीसी कार्यालय के समक्ष 27 मई को धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। सभी कार्यकर्ता इसकी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरना कोड लागू करने में आनाकानी कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष कुमार आकाश टुडू, गांव के मांझी शिबू माँझी, जोग मांझी, शंकर मांझी, रामधन मांझी ,कीनू मांझी, नगर मांझी, रामनाथ मांझी, संतोष बाउरी, हिमु मांझी, प्रशान्त किस्कू, विशाल सोरेन, सुखदेव हांसदा, फूलचंद टुडू, रामकुमार मांझी, चंद्र लाल किस्कु, सुरेंद्र किस्कु, रवि मुर्मू, फूलेश्वर किस्कु, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी, गीता देवी, फूल मनी टुडू आदि उपस्थित थे। धरना में चास के सभी वार्डों से 10-10 कार्यकर्ता आएंगे बोकारो | चास स्थित झामुमो के पूर्व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रयागचंद केजरीवाल के आवासीय कार्यालय में चास नगर समिति की बैठक नगर समिति के अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27 मई को बोकारो जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारी की समीक्षा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि चास नगर निगम के सभी वार्डों से कम-से-कम 10 की संख्या में कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस बार जिला मुख्यालय कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।


