ऑपरेशन सिंदूर सेना के शौर्य और देश के सामर्थ्य का प्रतीक : कुमार अमित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेक्टर-3 में हाथ में तिरंगा लेकर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद स्थानीय स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा महिला कॉलेज के पास से शुरू होकर सिटी पार्क, छपरा मोड़ होते हुए कृष्णा मोड़ तक गई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम जहां देश की जनता की भावना का प्रकटीकरण है, वहीं ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य एवं राष्ट्र के सामर्थ्य का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर से एक बार पुनः पाकिस्तान के साथ साथ वैश्विक जगत में भारतीय सेना के पराक्रम का परचम लहराया है वहीं दूसरी ओर देश के उन्नत युद्ध शैली एवं नवीनतम सामरिक तकनीक का भी दुनिया ने भारत का लोहा माना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुरे देश ने भारतीय सेना के समर्थन में एकजुट रहा। सीमा पार से चलाए जा रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारतीय सेना के द्वारा लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर की क़हर से पाकिस्तान आज विश्व समुदाय के समक्ष कराह रहा है। कुमार अमित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए बोकारो वासी भी तिरंगा यात्रा के माध्यम से अपने देश की सेना और सरकार के प्रति अपना समर्थन देकर आभार प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान वशिष्ठ अतिथि अतुल सिंह, बोकारो नगर उपाध्यक्ष कुमार राहुल, भाजयुमो नगर महामंत्री लालबाबू, राजीव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *