रानी अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक के साथ धर्म के रक्षक भी थीं : राकेश प्रसाद

सिटी रिपोर्टर|बोकारो बोकारो जिला भाजपा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती चास के जोधाडीह मोड़ स्थित मगध मैरिज हॉल में मनाई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवनयात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत है। वे कर्तव्य, सादगी, धर्म के प्रति समर्पण, प्रशासनिक कुशलता, दूरदृष्टि एवं उज्ज्वल चारित्र का अद्वितीय आदर्श थी। अहिल्या देवी होल्कर की सोच थी कि न्याय वह नींव है जिस पर एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। प्रजा उन्हें मातोश्री कहकर संबोधित भी करते थे। उन्होंने एक माता के रूप में प्रजा के लिए संपूर्ण जीवन देने का काम किया। सादगी की संयम और गहन भक्ति यही उनकी पहचान थी। उनका मानना था कि जनता की सेवा केवल आदेशों से नहीं बल्कि धरातल पर काम करके की जाती है। उनके शासनकाल में इंदौर के विकास ने न केवल मालवा में बल्कि संपूर्ण भारत में जन केंद्रित नगरीय प्रशासन का आदर्श प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि महारानी ने जिस तरह से धर्मार्थ के कार्य किए, वह आज भी एक अप्रतिम उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अहिल्याबाई की जीवनी को आत्मसात करें, जिससे गर्व की अनुभूति होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक संजय त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, अनिल स्वर्णकार, कृष्ण कुमार मुन्ना, लक्ष्मण नायक व डॉ. रतन केजरीवाल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगोष्ठी में गौर रजवार, रामलाल सोरेन, जयप्रकाश तापड़िया, डॉ.परिंदा सिंह, शांतिलाल जैन, संजय सिन्हा, पन्नालाल कांदू, विक्की राय, अमर स्वर्णकार, हरिपद गोप, अनिल सिंह, मेघन महतो, चंद्र प्रकाश सिंह, विनय किशोर, कुलदीप चौधरी, ईश्वर प्रजापति, ईश्वर महतो, रघुनाथ टुडू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *