झामुमो प्रखंड सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक

भास्कर न्यूज | गुआ रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नोवामुंडी प्रखंड सम्मेलन के स्वागत एवं सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को कावेरी क्लब, नोवामुंडी में एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो नोवामुंडी प्रखंड समिति के अध्यक्ष आदरणीय दुर्गा चरण देवगम ने की। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था, स्थान सज्जा, मंच संचालन और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।तैयारी बैठक में झामुमो के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें बिपिन पूर्ति, रिमू बहादुर, रामा पाण्डेय, आनंद सिंह, जय राम गोप, कामरान रजा, अमीर अंसारी, सोनू हरिवंश, सावन पान, और रितेश प्रमुख रूप से शामिल थे। भास्कर न्यूज | चाईबासा झामुमो की नोवामुंडी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नोवामुंडी सभागार में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जोबा मांझी, जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, महासचिव राहुल आदित्य व केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकू शामिल रहे। इस दौरान भाजपा व अन्य दलों के 200 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा है। सलीम शेख व आनंद सिंह के नेतृत्व में राजनीतिक कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुये। इस मौके पर आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनायी गई। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम, प्रखंड सचिव आलोक कमरान राजा, विपिन पुर्रती , रामा पांडेय आदि शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *