एथलेटिक एसोसिएशन ने जयपुर से रेस जीत पहुंचे खिलाड़ियों का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | अमृतसर एथलीट्स एवं एथलेटिक एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष बाल कृष्ण शर्मा और कोच भगवान दास की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रविवार को फिर जीत कर शहर पहुंचे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। शर्मा ने कहा कि एथलीट व एथलेटिक टीम ने जिले से बाहर कई बार विदेशी राज्यों में जाकर पंजाब का परचम लहराया है। खिलाड़ियों ने जयपुर जाकर 21 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 17 मिनट में पार की। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के चरणजीत सिंह बल, दूसरे स्थान पर बलवीर सिंह, तीसरे स्थान पर जगप्रीत सिंह तथा चौथे स्थान पर पंजविंदर सिंह टोल कलां रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *