शहीद सराभा के जन्मदिन पर मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की बैठक

पट्टी | शहीद करतार सिंह सराभा के जन्मदिन पर मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ब्लॉक पट्टी ने मासिक बैठक की। बैठक में शमशेर सिंह बाजवा ने आए हुए साथियों को एजेंडे की जानकारी दी। इस मौके पर सूबा नेता नछत्तर सिंह चीमा ने कहा कि एसोसिएशन पूरी तरह जनकल्याण के कार्यों को समर्पित है। संगठन समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का संगठन स्वागत करता है। पंजाब में नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए संगठन सरकार को हर तरह का सहयोग देगा। गुरजीत सिंह डुबली ने कहा कि नशे की आड़ में संगठन के किसी भी साथी को प्रशासन बेवजह परेशान न करे। संगठन पहले से ही नशा, भ्रूण हत्या और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *