बाबा बकाला साहिब | अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे पर अमृतसर में समागम करवाया गया। समागम की अध्यक्षता एसएमओ सरवनजीत धवन, एसएमओ रश्मि विज, राज कौर, डीएचएस अध्यक्ष कंवलजीत कौर ने की। इस दौरान एसएमओ ने अपने कहा कि नर्सिंग स्टाफ अस्पताल की बैकबोन होता है। डीएचएस यूनियन की मीटिंग हुई जिसमें साथ मिलकर सरकार से मांगे मनवाने को अहमियत दी गई। मीटिंग में इकाई की वाइस प्रेसीडेंट हरजीत कौर भुल्लर और प्रेसीडेंट ओआरएमई रमनजीत सिंह को सम्मानित किया गया।


