शिवाला गंगाराम में श्री रामचरितमानस के पाठ में बाल कांड सम्पन्न, प्रभु पंहुचे अयोध्या

भास्कर न्यूज| अमृतसर बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में श्री रामचरितमानस पाठ में बाल कांड रविवार को समाप्त हो गया। मंदिर कमेटी और इलाके के सहयोग से कराए जा रहे पाठ में कई भक्त पहुंचे। सुबह 8 से साढ़े 9 बजे तक गोस्वामी तुलसीदास मंदिर के धर्मपाल और उनकी टीम ने पाठ करके भजन भी गाए। पाठ में राम पत्नी सीता को लेकर अयोध्या नगरी पहुंचे। सभी लोगों ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान पाठ में कई भजन गाए गए जिसे सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे। पाठ के अंत में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भाजपा नेता तरुण चुघ, संजीव खन्ना समेत अन्य भी कई भक्तजन पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *