पट्टी| पीपीसीसी सदस्य हरप्रीत सिंह संधू रविवार को स्व. ठेकेदार दीदार सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने दीदार सिंह के बेटे अमनदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। हरप्रीत संधू ने कहा कि दीदार सिंह मिलनसार इंसान थे। उन्होंने जीवनभर इलाके की भलाई के लिए काम किया। उनके जाने से क्षेत्र को हमेशा कमी महसूस होगी। इस मौके पर उनके साथ गुरबीर सिंह गलेडी मंड और हरीश सूद भी मौजूद रहे।


