अमृतसर सिटी| शनि जयंती के अवसर पर 27 जून मंगलवार को बाबा भोड़ी वाले मंदिर में सुबह 7 से 9 बजे तक शनि नाम संकीर्तन होगा। संत विशाल जी के नेतृत्व में यह आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारे की व्यवस्था रहेगी। श्री अद्वैत स्वरूप हीरा परम श्रद्धा शक्ति धाम आश्रम, झंडपीर कॉलोनी में भी शनि जयंती पर विशेष आयोजन होगा। यहां हवन, यज्ञ और भंडारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री 1008 दिव्यानंद जी महाराज और महात्मा जयदेव के आशीर्वाद से बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में जय सच्चिदानंद के जयघोष के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे।


