अमृतसर| जगदंबा कॉलोनी में सुबह अचानक ही ट्यूबवेल खराब हो गई। जिसकी शिकायत निगम कमिश्नर को पहुंच गई। जिस पर उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द ट्यूबवेल ठीक कराया जाए। कालोनी निवासी रोहित ने बताया कि गली नंबर-2 सुबह मोटर ने काम करना बंद कर दिया। जिससे पानी की किल्लत आ गई। गर्मी में कई जगहों पर इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। समस्या जल्द हल नहीं हुई तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। जेई कुलदीप कोहली ने बताया कि बीते दिन फाल्ट के कारण यह मुश्किल आई थी। इसे सोमवार को सुबह ठीक करा दिया जाएगा।


