मार्शल आर्ट समर कैंप का समापन बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

भास्कर न्यूज |गिरिडीह द बैलेंस पाथ एकेडमी”में 19 मई से आयोजित सात दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप का समापन रविवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित थे। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ महासचिव सह द बैलेंस पाथ एकेडमी के डायरेक्टर अमित स्वर्णकार ने बताया कि फिजिकल फिटनेस और लड़कियों के आत्मरक्षा के गुर को सिखाने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समर कैंप में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को ताइक्वांडो, कराटे, वूशु जैसे मार्शल आर्ट सिखाए गए। साथ ही मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए योगा और ध्यान का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये शारीरिक के साथ साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बन सके। देवेंद्र सिंह ने बच्चों का प्रदर्शन देख तारीफ की और शाबाशी दी और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लगातार लेते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि लड़कियों को तो इसका प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए, क्योंकि आज के समय के अनुसार ये कला इनके लिए वरदान से कम साबित नहीं होगा। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। सात दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैंप को सफल बनाने में जिला ताइक्वांडो संघ महासचिव सह द बैलेंस पाथ एकेडमी डायरेक्टर अमित स्वर्णकार, कराटे कोच मोहम्मद अली, सोनू कुमार, ताइक्वांडो कोच आकाश स्वर्णकार, सीनियर कोच रोहित राय, सीनियर खिलाड़ी कृष्णा कुमार, नयन भट्टाचार्य, साक्षी कुमारी सहित कई अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *