लुधियाना|शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस पर भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने भाई बाला चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सराभा कोई साधारण नाम नहीं, बल्कि 19 वर्ष की आयु में भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने कहा कि सराभा की वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। ग्रेवाल ने युवाओं से सराभा की जीवनी को सिर्फ किताबों में नहीं, जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को भ्रष्टाचार, नशाखोरी, जातिवाद और निष्क्रियता जैसे आंतरिक दुश्मनों से लड़ने की जरूरत है। ग्रेवाल ने सरकार और शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि शहीदों का इतिहास स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।


