1100 पौधरोपण की मुहिम तहत 101 पौधे लगाए गए

लुधियाना| हंबड़ा रोड स्थित श्री अग्रसेन धाम की ओर से रविवार से शहर के वातावरण की संभाल के लिए 1100 पौधरोपण की शुरुआत की गई। इसके पहले दिन दुगरी के रहने वाले सुनील जैन परिवार की तरफ से 101 पौधे लगाए गए। यह जानकारी देते हुए धाम के प्रेजिडेंट सुनील जैन मित्तल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई। इस मौके मंजू जैन, प्रवेश जैन, इंदु जैन, गौरव जैन, सौरव जैन, कनिका जैन, निशिका जैन, यादवी, आशीष आनंद, मंशा आनंद, पूजा कंसल, राहिल कंसल आदि भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *