लखनऊ में अटल स्वास्थ्य मेला:100 से ज्यादा स्टॉल पर मिलेगी इलाज की सुविधा; रक्षामंत्री और सीएम योगी पहुंचे

लखनऊ में 2 दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले की शुरुआत की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इसकी औपचारिक शुरुआत की। मेले में निजी और सरकारी अस्पतालों के 87 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां मरीजों को जांच और इलाज की सुविधाएं मिलेगी। इस दौरान दिव्यांगजनों को ई-ट्राई साइकिल और व्हील चेयर समेत अन्य कृत्रिम उपकरण भी दिए जाएंगे। निशुल्क ऑपेरशन की सुविधा
लखनऊ CMO डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक,अटल स्वास्थ्य मेला 24 और 25 दिसंबर को दिलकुशा लॉन में लगेगा। दिल की बीमारी से जूझ रहे 8 से 10 बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन भी स्वास्थ्य विभाग कराएगा। इसके लिए मेले में बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ये सुविधा मेले में पहली बार मिल रही है। इसमें निजी संस्थान की मदद ली जाएगी। अटल स्वास्थ्य मेले की हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *