झारखंड में मानूसन की पहली बार प्री एंट्री:साहिबगंज-पाकुड़ के रास्ते राज्य में प्रवेश, 31 मई तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात

झारखंड में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। लगभग हर दिन प्रदेश के जिलों में दोपहर बाद बारिश हो रही है। रविवार को भी राजधानी रांची के कुछ इलाकों के अलावा दूसरे जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 47.4 एमएम बारिश पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में हुई है। इधर देशभर में मानसून की रफ्तार तेज है। दक्षिण पश्चिम मानसून जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उसके मुताबिक इसके चार से 6 जून के बीच झारखंड में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसा 15 साल में पहली बार होगा जब मानसून समय से पहले झारखंड में दस्तक देगा। यह साहिबगंज और पाकुड़ के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगा। 12 से 15 जून के बीच पूरे झारखंड को कवर कर लेगा। आमतौर पर मानसून के झारखंड पहुंचने की तारीख 12 जून है। प्रदेश में होगी अच्छी-खासी बारिश भारतीय मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक का विषय का आनंद में बताया कि समय से पहले मानसून आने से राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले 15 साल में एक ही बार 2021 में मानसून ने समय पर 12 जून को झारखंड में एंट्री की थी। वहीं 2020 में 13 जून को मानसून झारखंड पहुंचा था। मानसून के जल्दी आने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। लो प्रेशर और टर्फ लाइन की वजह से बारिश अरब सागर से ओडिशा के ऊपर गुज़र रहे टर्फ लाइन और लो प्रेशर का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। लगातार बारिश हो रही है। रविवार को रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। 26 मई को भी राज्य की अधिकतर हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27, 28 और 29 मई को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश होगी। 35 डिग्री के नीचे पहुंचा प्रदेश का पारा लगातार हो रही बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई है। रविवार को 4 जिले का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं अन्य जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री के नीचे रहा है। मई महीने में कई सालों के बाद ऐसा हो रहा है। राजधानी का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को बोकारो, धनबाद और लोहरदगा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। वहीं लातेहार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 28 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे होगा। 28 मई को अधिकतम तापमान 29 और 29 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास होने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *