पहली बार झारखंड दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष का 180 संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि दुनिया हमारे नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है। हमने यह दिखा दिया है कि आतंक को बढ़ावा देने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हम सबके प्रयास से 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में लोस अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रेरणा के अविरल स्रोत हैं। ओम बिरला रविवार को पहली बार रांची आए। राजधानी की 180 विभिन्न संस्थाओं ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। इसके पहले एयरपोर्ट पर उनका परंपरागत स्वागत हुआ। वे सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय भी गए, जहां भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के कई पहलुओें को गहराई से जाना। झारखंड में पहली यात्रा काफी अद्भुत : लोस स्पीकर ने झारखंड में अपनी पहली यात्रा को काफी अद्भुत बताया। उन्होंने बिरसा मुंडा संग्रहालय की खूब सराहना की। कहा, यह राष्ट्र के लिए भगवान बिरसा के बलिदान को दर्शाता है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को उलगुलान का प्रणेता बताया। राजभवन में हुआ स्वागत : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के राज भवन पहुंचने पर रविवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने उनका स्वागत किया। ओम बिरला राज भवन में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को दिल्ली लौटेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का राजधानी में कुल 180 संस्थाओं ने नागरिक अभिनंदन किया। स्पीकर ने कहा कि हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना शौर्य दिखाया। दुनिया हमारे नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है। कहा कि झारखंड आगे बढ़ेगा, तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। मंच पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महेश पोद्दार, अजय मारू, गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा आदि थे। ओम बिरला का स्वागत करते व्यवसायी सह कांग्रेस नेता निरंजन शर्मा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रांची पहुंचते ही खाटू नरेश श्याम प्रभु के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने देश में सुख समृद्धि और विकास के साथ-साथ झारखंड अग्रणी राज्य के रूप में उभरे, इसकी भी मंगल कामना की। हवाई अड्डा से राज भवन जाने के क्रम में उन्होंने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर की सी​िढ़योंे पर माथा टेका और श्याम प्रभु के दर्शन किए। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ साथ थे। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने मंदिर के मुख्य गेट पर उनकी अगवानी की। उनके साथ पूर्व सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल और मंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया और अमित सरावगी ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंड के सामने अर्जी लगा कर पंचमेवा प्रसाद चढ़ाया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया से सराहना मिल रही है। भारतीय सेना ने 23 मिनट में ही आतंक के अड्डों को उजाड़ दिया। पूरी दुनिया ने आतंक के खिलाफ लड़ाई को समर्थन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *