सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगी, जांच अगले माह से

रांची | सदर अस्पताल रांची में सीटी स्कैन मशीन लग गई है। बिजली कनेक्शन सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी की यह मशीन 10 दिन पहले ही रांची पहुंची है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में मरीजों को सदर अस्पताल में ही सिटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। यह मशीन 128 स्लाइस की है। इस वजह से इस मशीन से हुई जांच के बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अब सदर अस्पताल के मरीजों को जांच कराने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। मालूम हो कि सदर अस्पताल में सिटी स्कैन जांच सरकारी दर पर होगी। गैर आयुष्मान मरीजों का सिटी स्कैन 1500 से 2500 रुपए में होगा। वहीं, आयुष्मान योजना के लाभुक और पुलिस केस आदि मामलों में जांच नि:शुल्क होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *