बेटी के विवाह में सुकन्या लक्ष्मी जनसहयोग फाउंडेशन ने दी मदद

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को पथरौल के कमरशाली निवासी स्व दिपाल शर्मा की पत्नी बबिता देवी को उनके बेटी पुष्पा कुमारी की शादी के लिए आर्थिक मदद दी। संस्था ने इस बेटी को दैनिक जीवनयापन के लिए उपयोगी और आवश्यक सामान व नकदी कन्यादान के रूप में भेंट किए। मौके पर संस्था सचिव शिल्पा कुमारी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या लक्ष्मी योजना के तहत लाभ दिया गया। मौके पर संस्था के एकाउंटेंट एमडी मनौवर आलम, अफ़साना परवीन, मुकेश प्रसाद यादव, मीरा देवी, प्रियंका देवी, निर्मला देवी हाजरा खातून, खुशबु कुमारी, छोटी कुमारी और सूरज शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *