लुधियाना में 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में आग:शार्ट सर्किट से हुआ हादसा,लोग बोले-बिजली आने बाद निकली चिंगारियां

पंजाब के लुधियाना में देर रात इलाका भट्टियां के नजदीक गांव कुतबेवाल में बनी एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रात डेड बजे तक फायर कर्मी आग बुझाते रहे। तीन मंजिला फैक्ट्री होने के कारण दूर-दूर से आग की लपटें नजर आ रही थी। शार्ट सर्किट से लगी आग शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। इलाके के लोगों ने बताया कि इलाका में पहले बिजली गुल थी लेकिन जब अचानक बिजली आई तो फैक्ट्री के पास से चिंगारियां निकली। जिसकी सूचना लोगों ने फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। इसके बाद करीब 7 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद कंट्रोल किया। इलाका में लोगों में अफरा-तफरी मचती देख थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने लोगों को शांत किया। बिजली कट होने की वजह से बंद थी फैक्ट्री जानकारी मुताबिक गांव कुतबेवाल में विक्रांत निट्स के नाम से फैक्ट्री है जहां पर टी-शट्र्स बनती है। बिजली कट होने के कारण फैक्ट्री में छुट्टी थी। दमकल अधिकारी आतिश ने कहा कि 10 बार पानी डाल चुके थे, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को काबू पाने में 3 से 4 घंटे का समय लगा। देर रात तक दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर रेस्क्यू किया। फैक्ट्री में कपड़े का काफी माल था जो राख हो गया। अब नुकसान के बारे फैक्ट्री मालिक ही बता सकते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *