पवनी| थाना प्रभारी उप-निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नगर पवनी में रेड कार्रवाई कर चार आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपए का दांव लगाकर सट्टा चला रहे सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। पवनी खजरी रोड में स्थित राजस्व कॉलोनी के सामने कुछ दूरी पर स्थित नहर के पास सुखा पचरी तालाब में बैठकर चार व्यक्ति एंड्रॉइड मोबाइल से सोशल मीडिया जन्नत ऐप में अलग-अलग आईडी बनाकर लाइव के माध्यम से रुपए-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपए का दांव लगाकर संयुक्त रूप से सट्टा खेल रहे हैं। इस सूचना पर मौके पर रेड कार्रवाई कर 04 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिसमें रोशन साहू , अभिषेक साहू, इंद्र साहू गोविंद साहू सभी निवासी पवनी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के हैंं।


