सेवा परमो धर्म: साहू परिवार ने दान किए दो क्विंटल फल-सब्जी

टिटिलागढ़| नगर की प्रतिष्ठित बिंदु साहू ने गौसेवा के क्रम में अपने पति स्वर्गीय प्रभाष कुमार साहू की स्मृति में श्रीराम गोशाला को परिवार की ओर से दो क्विंटल फल,सब्जी और लपसी दान दिया। इस बीच बिंदु साहू ने कहा, सेवा हमारा परम धर्म है, इसमें यथासंभव सहभागिता होनी चाहिए। दान और सेवा के इस मौके पर बिंदु साहू, सुमीत साहू, प्रेमपत्र, गोपाल लाठ, ललिता लाठ, श्रीराम गोशाला के सत्यनारायण गुप्ता, सह सचिव राजेश अग्रवाल, राजीव जैन और रमेश पाड़िया भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *