वेल्डर की मौत पर 10 लाख की आर्थिक सहायता

भास्कर न्यूज | कोरबा पावर प्लांट में हुए घटना में वेल्डर की मौत के बाद प्रबंधन ने परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ ही 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन व आश्रित छोटे भाई को ठेका कंपनी में नौकरी देने का वादा किया है। उरगा थाना क्षेत्र के एक पावर प्लांट में शनिवार की शाम कार्य के दौरान वेल्डर सतीश शांडिल्य (31) निवासी कापन मिट्‌टी धंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन पर दबाव बनाया। घटना की सूचना पर सीधे अस्पताल पहुंचे परिजन मुआवजा व आश्रित को नौकरी की मांग प्रबंधन से करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में देर रात प्रबंधन के साथ परिजन की चर्चा हुई। जिसमें प्रबंधन ने मांग के आधार पर मृतक के परिजन को अंतिम संस्कार के लिए तत्कालिक सहायता राशि 15 हजार रुपए उपलब्ध कराया। वहीं आगे 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने व परिवार को प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन व मृतक के छोटे भाई को ठेका कंपनी में नौकरी देने पर सहमति दी। जिसके बाद मृतक के परिजन शांत हुए। रविवार की सुबह वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद मुक्तांजलि में परिजन शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हुए। उरगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्लांट परिसर में सुरक्षा मानकों पर दिया जाएगा ध्यान घटना के बाद श्रमिक संगठनों ने प्लांट में सुरक्षा मानकोें को सख्ती से लागू करने की मांग की थी। जिसके आधार पर प्लांट प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में सुरक्षा मानकों पर जोर दिया जाएगा। मजदूर संगठनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *