माल पहाड़ी सड़क पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:बाइक सवार 2 लोगों के साथ एक राहगीर भी घायल, 2 घंटे तक सड़क रहा जाम

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के माल पहाड़ी सड़क पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घटना रविवार की देर रात की है। हरिणडांगा उच्च विद्यालय के समीप नो एंट्री खुलने के बाद ट्रक डब्ल्यू बी 57/एफ 1109 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दो लोगों के साथ सड़क से गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि नो एंट्री के दौरान तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। अक्सर होती रही हैं घटनाएं सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना था कि नो एंट्री खुलने के बाद ट्रक बेकाबू होकर चलते हैं। इससे अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने घायलों के बेहतर इलाज की भी मांग की। थाना प्रभारी के समझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार और सनातन माझी मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में नो एंट्री खुलने के बाद ट्रक तेज गति से शहर की ओर जाते हैं। अधिकतर ट्रक खलासी चलाते हैं। लोगों ने मांग की है कि नो एंट्री के समय पुलिस को मौके पर तैनात रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *