सीडब्ल्यूसी का आदेश नहीं माना, प्रेमाश्रय भेजने के बजाए बच्ची को जबरन साथ ले गए दंपती

रांची | सीडब्ल्यूसी के आदेश का उल्लंघन कर जबरन बच्ची को साथ ले जाने के आरोप में दंपती के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चाइल्ड हेल्प लाइन के चंदन कुमार गिरि ने थाने में लिखित शिकायत कर बताया है कि 21 मई को बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार बालिका को प्रेमाश्रय में रखना था। बालिका सच्चिदानंद खलखो के साथ बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत हुई थी। जब समाहरणालय बिल्डिंग के नीचे उतरे तो सच्चिदानंद खलखो आैर मीरा खलखो अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे बक-झक करने लगे। इसके बाद जबरन बच्ची को छीन कर अपने साथ ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *