भास्कर न्यूज | गिरिडीह मकतपुर स्थित एचएमटी हंट एजुकेशन सर्विस के कार्यालय में यूनिवर्सिटी एडमिशन मेला- 2025 का आयोजन 31 मई और 1 जून को किया जाएगा। यह मेला टाउन हॉल में दो दिन तक चलेगा। आयोजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। आयोजकों ने बताया कि इसमें झारखंड समेत कई राज्यों के प्रतिष्ठित कॉलेज और यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी जानकारी देंगे। आयोजन समिति के प्रमुख सुमन गुप्ता ने कहा कि एचएमटी हंट और सुपर ग्रेड एडमिशन हब गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में मेला हो रहा है। इसका उद्देश्य 10+2 के बाद छात्रों को शैक्षणिक विकल्पों की जानकारी देना है। मेले में राज्य और केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। छात्र इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा सकेंगे। विजय सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों से मेले को सफल बनाने की अपील की। शिक्षाविद आलोक मिश्रा ने कहा कि 10+2 कर रहे या पास कर चुके छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है। उन्हें करियर के कई विकल्प जानने को मिलेंगे। मेले में 4000 से 5000 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एपीटीए के संरक्षक राजेश सिन्हा ने कहा कि कई राज्यों के टॉप कॉलेज इसमें आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों, गार्जियन, कोचिंग सेंटर, स्कूल और कॉलेजों से मेले में आने की अपील की। उप प्रमुख शेखर साहू ने कहा कि यह एजुकेशन फेयर बड़े स्तर पर हो रहा है। इसका लाभ छात्रों और संस्थाओं को मिलेगा। राजेश सिन्हा ने आयोजन की सराहना की और सभी से इसमें भाग लेने की अपील की। प्रस्तावना के दौरान आफताब आलम, चंचल मिश्रा, मंटू कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद थे।


